BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 3:29 pm
NEWS : सृजन की सुरक्षा योजना के तहत किया पौधारोपण, प्राधिकरण सचिव द्वारा पूर्व में इस योजना के तहत लगाएं गये पौधों का अवलोकन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा ”सृजन की सुरक्षा योजना“ के तहत ग्राम पंचायत नेतावलगढ़ पाछली, भेरूसिंह खेड़ा, चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव द्वारा पूर्व में इस योजना के तहत लगाएं गये पौधों का अवलोकन एवं उनकी सार-सभाल पर्यावरण प्रेमी रामेश्वर धाकड़ एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। प्राधिकरण सचिव गोयल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ”सृजन की सुरक्षा योजना“ का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जन्म लेने वाली प्रत्येक बालिका के परिवार के द्वारा 11 पौधे लगाए जाएंगे तथा इन पौधों की प्रारम्भिक देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी संबंधित परिवार की होगी। सचिव गोयल ने बताया कि मुख्य रूप से इस योजना की परिकल्पना एक ऐसे समाज को प्रोत्साहित करना है जहाँ महिलाओं को सशक्त बनाया जाए और पोषित किया जाए, बालिकाओं को आगे बढ़ाया जाए तथा पर्यावरण को संरक्षित एवं पोषित किया जाए। इस योजना के तहत कन्या भू्रण हत्या को रोकना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, पोक्सो अपराधों की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना, जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत करना एवं न्याय तक पहुँच प्रदान करना आदि उद्देश्यों को सम्मिलित किया गया है। प्राधिकरण सचिव द्वारा कार्यक्रम में ‘‘हरित बालिका कार्डों‘‘ का वितरण किया गया। जिनका लाभ संबंधित बालिका एवं उसके परिवार जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिलेगा और यह कार्ड चयनित परिवारों एवं बालिकाओं को विधिक सेवा संस्थानों तक पहुंचने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सम्पर्क बिन्दु के रूप में कार्य करेगा। पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत ने भी पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए उपस्थित जन को प्रेरित किया और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार -लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान‘ के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पौधारोपण एवं अन्य मुद्दों से संबंधित समस्याओं को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक वाट्सअप नम्बर 9119365734 पर वाट्सअप करके अपने पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि को व्यक्ति अपलोड कर सकते है अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सीधे ही आई-डी की प्रति सहित आवेदन कर सकते हैं और इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से परिवेदनाएं प्राप्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE