BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 3:32 pm
KHABAR : लक्ष्मीबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरूड की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, रात्रि में डॉक्टर रहते हैं नदारद, ग्रामीण जिला अस्पताल जाने को मजबूर, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के टांडा-बरूड स्थित लक्ष्मीबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर बदहाली का शिकार हैं। रात्रि के समय डॉक्टरों की अनुपस्थिति यहां आम बात हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मजबूरी में मरीजों को जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।


ग्रामवासियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं और रात्रि में डॉक्टरों के नहीं मिलने का मुद्दा जमीन दानदाता भगवान कुमरावत ने भी उठाया है। उन्होंने बताया कि गरीब ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसी उद्देश्य से उन्होंने करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन दान की थी, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण उनका उद्देश्य अधूरा रह गया।


इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने कहा कि लक्ष्मीबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूड की अव्यवस्थाओं एवं रात्रि में डॉक्टरों की अनुपस्थिति का मुद्दा वे विधानसभा में उठाएंगे।


वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ प्रकाश मंडलोई द्वारा व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 20 से 25 गांव जुड़े हुए हैं, जहां आदिवासी बहुल क्षेत्र की गरीब जनता को निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


ग्रामीण पंकज दवाने, विजय निहाले और मनोज कोचले ने बताया कि शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। जब मीडिया द्वारा इस संबंध में सीएमएचओ से बात की गई तो उन्होंने रटा-रटाया जवाब देते हुए कहा कि “डॉक्टरों की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।” ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों को बिना जांच के ही विभागीय स्तर पर बंद कर दिया जाता है, जिससे अब लोगों का मुख्यमंत्री की सीएम हेल्पलाइन से भी विश्वास उठता जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE