BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 3:44 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 91 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, दिव्‍यांग पंकज को बनाकर दिया दिव्‍यांगता का प्रमाण पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनसुनवाई में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ग्राम डांगडी निवासी दिव्‍यांग पंकज चौहान का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। पंकज ने दुर्घटना की वजह से दिव्‍यांग हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने पंकज को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवाने और इसके उपरांत नियमानुसार स्‍वरोजगार के लिए मदद उपलब्‍ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।

कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई करते हुए- 91 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम संजीव साहू सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में अ‍रनिया बोराना के रामगोपाल, कनावटी के किशोर, कराईखेडा के कमलेश, अनील, अवन्‍ता, दिलीप कुमार, किरपुरिया क सद्दा, नीमच सिटी की कैलाशीबाई, धनेरियाकलां के देवा, बघाना के भुपेन्‍द्र, नीमच सिटी के यशवंत, धनेरियाकला के मोहनलाल, खेडी के रामनिवास, बरडिया के विष्‍णु ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह हरवार के बालूराम, भाटखेडी की मंजु, बरूखेडा की मंगला बाई, भगोरी के लक्ष्‍मीनारायण, जवासा के शांतिलाल, पिपल्‍याघोटा के मांगूदास, राबडिया की संगीता, नीमच सिटी के अजयसिह, रतनगढ के किशनलाल, बस्‍सी के मांगीलाल, रतनगढ के कैलाशचंद्र, नीमच सिटी के अमर, नीमच के जितेन्‍द्र परिहार आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE