रतलाम। आज भक्ति का भाव जगाने जेनिथ पब्लिक हाई स्कूल सोहनगढ़ पधारे गौ क्रांतिकारी संत स्वामी गौ शरणानंद सरस्वती जी महाराज एवं गौ कथा वाचिक पूज्या साध्वी धेनु प्रिया दीदी जी द्वारा हमारे विद्यालय में पधारे और हमें धर्म के प्रति अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया और हमें अपने जीवन को किस प्रकार सार्थक बनाना है उसके लिए मार्गदर्शन दिया। हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों को किस प्रकार विद्या ग्रहण का कार्य करना चाहिए और गुरु का आदर सत्कार कैसे करना चाहिए और ब्रह्म मुहूर्त मैं उठकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत कैसे करनी चाहिए हमें अपने माता-पिता और गुरु को किस प्रकार प्रणाम करना चाहिए उसके लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक करने की बात बताई और उन्होंने बच्चों को कोई ऐसी चीज जो उनको खाने से नुकसान पहुंचता है जैसे कुरकुरे, बिस्कुट, मैगी ऐसी कई चीजे जो कि हमें नुकसान पहुंचाती है इनको नहीं खाना चाहिए गुरुदेव ने गौ माता की बारे में बहुत सारी जानकारी बच्चों के साथ साझा करी और उनको पालन करने की बात कही और गुरु ने गौ माता के दर्शन कर विद्यालय में प्रवेश करने की भी सलाह दी। गुरु जी के आने पर जेनिथ पब्लिक हाई स्कूल सोहनगढ़ बालक/बालिका द्वारा है हारमोनियम एवं कोंबो एवं ढोलक के साथ गुरु वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।