BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2025, 5:53 pm
BIG NEWS : खाद वितरण गड़बड़ी मामले में तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के आंकड़ों को एमपी के कृषि मंत्री ने बताया गलत, कहा- गलत आंकड़े पेश किये जा रहे हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश खाद वितरण गड़बड़ी मामले में तीसरे स्थान पर है। यह रिपोर्ट लोकसभा सदन में पेश की गई है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आंकड़ों पर एमपी के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने संशय जताया हैं। उन्होंने शिवराज सिंह के आंकड़ों को गलत बता दिया। एदल कंसाना ने कहा कि किस बात के आंकड़े, किसने दिये ? कोई गड़बड़ी नहीं है, गलत आंकड़े पेश किये जा रहे हैं।


लोकसभा सदन में खाद वितरण की रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें बताया गया कि खाद वितरण गड़बड़ी मामले में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। एमपी के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आंकड़ों पर संशय जताया हैं। उन्होंने शिवराज सिंह के आंकड़ों को गलत बता दिया।


एमपी कृषि मंत्री बोले- कोई गड़बड़ी नहीं है
वहीं कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि खाद गुणवत्ता या वितरण में कहीं गड़बड़ी या कमी नहीं है। हमें जहां-जहां शिकायत मिली है, हम कार्रवाई कर रहे हैं। मुझे पता नहीं है, किस बात के आंकड़े ? किसने दिया ? कृषि मंत्री एदल कंसाना ने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं है, गलत आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। हम घर-घर खाद भिजवाएंगे। इस मामले में जांच का कोई विषय नहीं है।


कांग्रेस बोली- जब केंद्र सरकार मान रही तो स्वीकार करना चाहिए
इस पर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि मैं भी किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं। तहसील स्तर पर ब्लॉक स्तर पर देखा है कि खाद की कितनी किल्लत, कितनी कालाबाजारी हो रही है। किसान चार-चार दिन लाइनों में लगते हैं, भूखे प्यासे रहते हैं। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रिपोर्ट पेश करते हैं और उसे पर प्रदेश के कृषि मंत्री झूठ बोलते हैं, यह प्रदेश का दुर्भाग्य है। केंद्र सरकार के जो आंकड़े आए हैं, वह झूठे हैं। यह बात गलत है।


कांग्रेस विधायक दिनेश ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों के साथ हमेशा छल करने का काम बीजेपी करती है। जब केंद्र सरकार मान रही है, शिवराज सिंह चौहान मान रहे है, मंत्रालय मान रहा है तो प्रदेश के कृषि मंत्री को भी यह स्वीकार करना चाहिए और सुधार करने की ओर पहल करना चाहिए। इस मामले पर हम सदन में सरकार से सवाल पूछेंगे। एमपी के कृषि मंत्री का ऐसा बयान बेहद निंदनीय और किसानों को अपमान करने वाला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE