चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज के मुखारबिन्द से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ की सोमवार 22 दिसम्बर को गणगौर गार्डन में बैठक आयोजित हुई।
समिति के प्रवीण टांक ने बताया कि आगामी 17 जनवरी से 23 जनवरी तक दुर्ग स्थित फतहप्रकाश प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में सभी सदस्यों ने शोभायात्रा, स्वागत, प्रचार प्रसार, निमंत्रण पत्र, मंच, पांडाल, भोजन सहित विविध आयामों पर चर्चा कर विभिन्न समिति का गठन करने का निर्णय लिया।
बैठक में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, सीए अर्जुन मूंदड़ा, राधेश्याम आमेरिया, एडवोकेट अमित नाहर, राजेन्द्र गगरानी, विश्वनाथ टांक, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, अनिल सोनी, अरविन्द भट्ट, महेश काकानी, मुकेश नाहटा, ओमप्रकाश खटोड़, ओमप्रकाश आमेरिया, राजकुमार तोलम्बिया, संजय झंवर, लोकेश समदानी, राजकुमार कुमावत, भगवती प्रसाद शर्मा, अमन गौड़, विनीत तिवारी, योगेश व्यास, सुरेन्द्र गिल, रवि मेनारिया, राजन माली, जगदीश मंडोवरा, मनोज साहू, राकेश पोरवाल, पंडित अनिल, आशीष शर्मा सहित कई धर्मप्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।