नीमच। मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नीमच ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। नीमच मेडिकल कॉलेज में सैनी परिवार की स्वर्गीय राधादेवी सैनी, पत्नी स्वर्गीय महादेव सैनी (उम्र 74 वर्ष), निवासी बघाना का देहदान किया गया। यह सैनी समाज का पहला तथा पूरे नीमच शहर का आठवां देहदान है, जिसे एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
देहदान जैसे महान कार्य के माध्यम से स्वर्गीय राधादेवी सैनी ने समाज के साथ-साथ भावी चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा को अमूल्य योगदान दिया है। यह देहदान अन्नपूर्णा सेवा न्यास की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सैनी समाज के सदस्यों के साथ अन्नपूर्णा सेवा न्यास से राकेश ‘पप्पू’ जैन, श्रीराम गोडबोले, प्रकाश मंडावरिया, अजय भटनागर एवं वीरेंद्र जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक वीरेंद्र कुमार सकलेचा, सैनी समाज अध्यक्ष राकेश सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, सचिव कमल सैनी सहित कालूराम सैनी, त्रिलोक सैनी, अरुण सैनी एवं अन्य समाजजन मौजूद रहे।
समाजजनों ने कहा कि स्वर्गीय राधादेवी सैनी का यह पुण्य कार्य समाज को नई पहचान दिलाने वाला है और इससे देहदान के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा।