प्रतापगढ़। महावीर चैरिटेबल सोसायटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में मंगलवार को मरीजों की आंखों की जांच कर उनके नंबर निकाले गए।
सोसायटी के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित शिविर में कुल 688 चयनित मरीजों की आंखों की जांच की गई और चश्मों के नंबर निर्धारित किए गए।
सोसायटी के उपाध्यक्ष बहादुर सालगिया ने बताया कि सभी चश्मे उच्च गुणवत्ता के होंगे, जिन्हें आधुनिक तकनीक से कोटा में निर्मित कराया जा रहा है। ये चश्मे 7 जनवरी 2026 को मरीजों को वितरित किए जाएंगे।
इसके अलावा सोमवार को ऑपरेशन कराए गए मरीजों की आंखों की पट्टियां खोलकर जांच की गई, जिसमें सभी मरीजों की आंखें पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं।