चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राजस्थान के महामहिम राज्यपाल सहित अनेक विशिष्ट एवं वीआईपी अतिथियों का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से शिव स्मृति चिन्ह भेंट कर आशा दीदी द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में सनातन कृषि संस्कृति, ग्राम स्वराज कृषि एवं ग्राम विकास विभाग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू एवं चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र के संयुक्त सहयोग से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में स्वदेशी विचारधारा, सनातन कृषि पद्धतियों, योगिक खेती, ग्राम विकास और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे किसानों ने शाश्वत योगिक खेती की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया, वहीं स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया और ईश्वरीय संदेश से लाभान्वित हुए।
महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण, राज्य मंत्री हेमंत मीणा, केंद्रीय मंत्री गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं वर्तमान विधायक निंबाहेड़ा चंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मिठ्ठूलाल जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
उपस्थित अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे इन सकारात्मक, जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।