BREAKING NEWS
‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 1:15 pm
KHABAR : मनासा की द्वारकापुरी धर्मशाला में 66वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतनराम जी और संत श्री संत रामजी के सानिध्य में हो रहा धार्मिक आयोजन, भक्तों में गजब का उत्साह, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच/मनासा। रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतनराम जी और संत श्री संत राम जी के सानिध्य में मनासा के द्वारकापुरी धर्मशाला में 66वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुआ। यह आयोजन श्रीमद भागवत कथा पांडाल में सनातन सत्संग मंडल और लाभार्थी दिनेश सोनी परिवार द्वारा किया गया।

संतों के सानिध्य में सनातन सत्संग मंडल के भजन गायकों ने हनुमान जी की भक्ति में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं ने भजन प्रस्तुत किए। प्रमुख भजनों में “कैसा करिश्मा तूने हनुमान कर दिया”, “तेरा ही बस तेरा हे रामभक्त हनुमान भरोसा”, “मोहन से दिल क्यूँ लगाना हे” और “राम जी की निकली सवारी” शामिल थे। इस अवसर पर संतों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

सत्संग को संबोधित करते हुए चेतनराम जी ने कहा कि मंदिरों की नगरी में 66 सप्ताह से अनवरत हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ सनातन समाज को एक शक्ति के रूप में एकत्रित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए सभी सनातनी परिवारों को जात-पात भूलकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने 4 जनवरी को होने वाली मालवा-मेवाड़ की प्रभात फेरियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया।

संत राम जी ने कहा कि सनातन धर्म समय से जागृत है, लेकिन हमें मानवता और एकजुटता के माध्यम से इसे और मजबूत बनाना होगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। अगला 67वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री रामद्वारा मनासा में संत श्री संत राम जी के सानिध्य में आयोजित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE