BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 2:56 pm
KHABAR : प्रभात फेरी निकली, गुरुद्वारों में हुए शब्द कीर्तन, उज्जैन में गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर 5 दिवसीय आयोजन, कहा- प्रतिदिन करना चाहिए गुरबाणी का पाठ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ 23 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस अवसर पर बुधवार सुबह शहर के सभी गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुद्वारों में दिनभर कथा और कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एसएस नारंग ने गुरबाणी की व्याख्या करते हुए बताया कि प्रत्येक सिख को प्रतिदिन गुरबाणी का पाठ करना और सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शरीर परमात्मा का दिया हुआ है, इसलिए गुरु के बताए मार्ग पर चलते हुए ईश्वर के नाम का ध्यान करना चाहिए।


आयोजन श्रृंखला में 25 दिसंबर को दोपहर 2ः30 बजे से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे गुरुद्वारा सुख सागर से शुरू होकर गुरुद्वारा माता गुजरी बुधवारिया पर समाप्त होगी।


इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, संभागीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह डंग, गुरु सिंह सभा के महासचिव जसविंदर सिंह ठकराल और गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार के प्रभारी जसवंत सिंह मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE