सनावद। साहस न्याय समानता निडरता शिक्षा के प्रतीक खालसा पंथ के संस्थापक, सिख धर्म के 10 वे गुरु श्री गुरु गोविंदसिंघ जी के प्रकाश पर्व सिख समाज के द्वारा भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे से सिख समाज के द्वारा चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए हुए अखाड़ा कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाये। पंच प्यालो का नगर की सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ जो नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहा, बस स्टैंड, मोटका चौराहा, सुभाष चौक, जोरदार चौक, खंडवा रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारे में समापन हुआ। चल समारोह में बड़ी संख्या में सिख समाज जन उपस्थित रहे।