BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 5:34 pm
NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में किसान दिवस का आयोजन, 100 से अधिक किसानों की सहभागिता, प्रगतिशील अन्नदाताओं को किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसान दिवस के अवसर पर जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी एवं चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र के किसानों द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी की शुरूआत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत् की गयी है जिनके द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।  कार्यक्रम में  आस पास के गाँवो के 100 से अधिक किसानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग केे  पशुपालन विभाग से सहायक सयुंक्त निदेशक डॉ. सुमेर सिंह,कृषि अधिकारी गोपाल धाकड, एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स की सीएसआर टीम  उपस्थित थे।
डॉ. सुमेर सिंह ने विभाग की प्रमुख योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जिसमे वर्तमान में संचालित मुख्य योजना, पशु मंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की व किसान दिवस की महता पर जोर दिया। गोपाल धाकड़ ने कृषि विभाग की प्रमुख योजनाये जेसे फव्वारा, तारबंदी, सौलर आदि की जानकारी के साथ इस समय हो रही गेहू में यूरिया की कमी पूरा करने के उपायों की जानकारी भी प्रदान की।
बायफ के प्रतिनिधि ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले इस आयोजन की महत्वता व इसके बारे में बताया। कम्पनी में अब तक 2000 से अधिक शेयर होल्डर जुड़ चुके हैं एवं आगामी वर्षाे में इसकी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानो को पारितोषिक एवं कृषि उपकरण देकर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE