BREAKING NEWS
‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 10:48 am
NEWS : दसवां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज से, हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में पेच एरिया परिसर निंबाहेड़ा में आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) निंबाहेड़ा के तत्वावधान में तथा भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान जयपुर के चिकित्सकीय सहयोग से दसवां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को पेच एरिया परिसर निंबाहेड़ा में किया जा रहा है।
यह शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, स्वर्गीय गोपीबाई आंजना, पिताश्री स्वर्गीय  भेरूलाल आंजना एवं बहिन स्वर्गीय कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ पूर्व सहकारिता मंत्री एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना तथा पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना द्वारा किया । 
शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, दवाइयों का वितरण एवं आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित मरीजों के ऑपरेशन एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सोसायटी द्वारा की जाएगी।
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा विगत वर्षों से निरंतर जनकल्याण की भावना से निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। सोसायटी पदाधिकारियों ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE