BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 2:40 pm
KHABAR : झूमो नाचों खुशी से आज यीशू पैदा, आया है यीशू आया है, खुशी भरे कैरोल गीतो के बीच प्रभु यीशु का जन्मोत्सव याने क्रिसमस का पर्व मनाया उत्साह के साथ, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। झूमो नाचों खुशी से आज यीशू पैदा, आया है यीशू आया है... कैतरो वारु छै येशू थारो नाव, हम लेसू थारो नाम...जैसे खुशी भरे कैरोल गीतो के बीच प्रभु यीशु का जन्मोत्सव याने क्रिसमस का पर्व शहर के सेंट थॉमस चर्च में उत्साह के साथ मनाया गया।


यीशू मसीह के जन्म का प्रतीक क्रिसमस शहर सहित जिले में उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस यानी बड़ा दिन पर के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालू गिरजाघरों में जुटे।  


फादर, अर्पित डावर, ने बताया कि क्रिसमस पर प्रभू यीशु के जन्म को लेकर अनुयायियों में बेहद उत्साह का माहौल रहा। सुबह 10 बजे प्रार्थना हुई, इसके नन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। दोपहर 12 बजे केट काटकर प्रभू येशु का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूना से आए वक्ता फादर सुभाष नेने ने उपस्थित श्रद्धालूओं को प्रभू यीशू के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक खुशी का अवसर है। यह उत्सव दिल से मनाया जाना चाहिए। हमारे दिल में एक.दूसरे के प्रति कोई ऊंच.नीच की भावना नहीं होनी चाहिए। हमें अपने बीच हर किसी को स्वीकार करना चाहिए। क्रिसमस को लेकर चर्च पर विशेष साज. सज्जा की गई है। रात के समय रंग. बिरंगी विद्युत तुलिकाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE