मंदसौर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय, मंदसौर पर गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और लोकतांत्रिक परंपराओं को स्मरण करेंगे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिले के समस्त कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ संगठनों के अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच तथा जनपद व जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12 बजे जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (ैप्त्) को लेकर सभी ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा कर रूपरेखा तय की जाएगी।