मनासा।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक स्व.राधेश्याम लढ़ा की धर्मपत्नी, मंडी व्यापारी योगेश लढ़ा व जिलाभाजपा के पूर्व महा मंत्री राजेश लढ़ा की माता जी श्री मति शांति देवी लढ़ा का 78 वर्ष की आयु में कल गुरुवार को अचानक निधन हो गया। श्री मति लढ़ा एक धार्मिक विचारों वाली,सफल गृहणी थी। आज 26 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान भूरियो की पोल बद्रीविशाल मंदिर के पास मनासा से निकलेगी।