BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 5:25 pm
NEWS : हर व्यक्ति का चैंपियन बनना जरूरी नहीं, लेकिन निराश नहीं हो, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे कपिल देव, युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं 1983 विश्व कप विजेता टीम के महानायक कपिल देव गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेलकूद महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर कपिल देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक मंच उपलब्ध करा रही है। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे ही खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके समय में आज जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब सरकार और विभिन्न संस्थाएं खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। इससे भारत में खेलों का भविष्य उज्ज्वल दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कपिल देव ने कहा कि “खून-पसीने की कमाई का आनंद ही अलग होता है। पूरी मेहनत और लगन से किया गया प्रयास जरूर रंग लाता है।”
युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का चैंपियन बनना जरूरी नहीं, लेकिन निराश नहीं होना चाहिए। कई बार अगली पीढ़ी वही सपना साकार करती है, जिसके लिए आज मेहनत की जाती है। उन्होंने कहा कि मेहनत हमारे हाथ में होती है, परिणाम नहीं लेकिन निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह आज युवा खिलाड़ी धूप में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे स्वयं भी कभी ऐसे ही मैदान में सीखते थे।
इससे पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचने पर कपिल देव का भव्य स्वागत किया गया। सांसद सी.पी. जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने उन्हें उपरणा ओढ़ाकर एवं विजय स्तंभ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE