BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 5:31 pm
NEWS : दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन हेतु चयनित, जनसेवा का प्रेरक उदाहरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (पंजी.) के तत्वावधान में तथा भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान (जयपुर) के चिकित्सकीय सहयोग से आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना तथा छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह शिविर सुपुत्र स्व. हरीश आंजना, मातृश्री स्व. गोपीबाई आंजना, पिताश्री स्व. भेरूलाल आंजना एवं बहन स्व. कमलाबाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सोसायटी के सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि डाक बंगला रोड स्थित पेच एरिया परिसर में प्रातः 9 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आंजना परिवार के भरत आंजना, पूरण आंजना, विक्रम आंजना, चंद्रेश आंजना, ध्रुवीन आंजना सहित परिवारजन एवं सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखा गया। निंबाहेड़ा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नेत्र रोगी अपने परिजनों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे। भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान (जयपुर) की प्रभारी एवं अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता, प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सिद्धेश गर्ग, डॉ. राशिद मोहम्मद, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. हरलाल सिंह चौधरी, डॉ. सुमन चौहान तथा मोबाइल सर्जिकल यूनिट, जयपुर के निदेशक के निजी सहायक राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मरीजों का पंजीयन कर निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह, डॉ. दशरथ आंजना, डॉ. महेंद्र कुमार सहित नर्सिंग स्टाफ ने भी सेवाएं प्रदान कीं।

डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 1500 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 360 रोगियों को नेत्र ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है। चयनित रोगियों का ऑपरेशन एवं समस्त उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर के सफल संचालन में पेंशनर समाज, नगर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

शुभारंभ अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे ऐसे निःशुल्क सेवा शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं तथा समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को सुदृढ़ कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE