नीमच। जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जमुनिया खुर्द में 1 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर गांव में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन श्री अंबाजी धाम, निपानिया से पधारे कथावाचक के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा के छठे दिन 6 जनवरी को ऐतिहासिक, भव्य एवं दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
कथा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में कथा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।