नीमच। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद बालिकाओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा गोद लिए गए शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक- 2 में गरम स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को गरम स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर प्रसन्नता एवं आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।
यह सेवा कार्य क्लब की सक्रिय सदस्य अर्पिता निखिल जिंदल के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि इनर व्हील क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को सदैव प्राथमिकता देता आया है तथा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल गुर्जर, एडिटर शिवांगी जैन, प्रियंका नागदा, जयंती एनिया, गौरी खंडेलवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं ने इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।