BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 11:13 am
BIG NEWS : नीमच जिले में दिल दहला देने वाला हादसा, सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे पिंकेश, भारत, गोवर्धन और राम सिंह, तभी नयागांव फाटक क्षेत्र में हो गई बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, तीन लोगों की मौत से पसरा कई परिवारों में मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के नयागांव चौकी क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। टोल टैक्स और रेलवे फाटक के बीच हुए इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10.30 बजे हुआ। कार में सवार पिंकेश पोरवाल, भारत डांगी, गोवर्धन मेघवाल और राम सिंह सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे थे। नयागांव रेलवे क्रॉसिंग से पहले आगे चल रहे एक ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्राले में जा घुसी।

हादसे में पिंकेश पिता राधेश्याम गुप्ता (उम्र 40 वर्ष), निवासी महादेव विहार कॉलोनी, मल्हारगढ़, भारत पिता रामलाल डांगी (उम्र 43 वर्ष), निवासी लसूडिया, थाना मल्हारगढ़, गोवर्धन पिता रामलाल मेघवाल (उम्र 58 वर्ष), निवासी लसूडिया, थाना मल्हारगढ़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं राम सिंह पिता गोरा कछावा (उम्र 42 वर्ष), जाति बंजारा, निवासी भैंसखेड़ा, मल्हारगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से तीनों मृतकों के शव एवं घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE