मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में पहली बार आगामी 4 जनवरी, रविवार को मालवा–मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रतिदिन प्रातः निकलने वाली करीब 125 श्रीराम प्रभात फेरियों का भव्य महा-समागम आयोजित होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन बस स्टैंड रोड स्थित द्वारकापुरी धर्मशाला में संपन्न होगा।
समागम के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के महंत नरपतराम महाराज एवं उनके शिष्य संतरामजी महाराज के पावन आशीर्वचन प्राप्त होंगे। सभी प्रभात फेरियां रामपुरा नाके से अपनी-अपनी मंडलियों के साथ भजनों की स्वर-लहरियों पर नाचते-गाते नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई द्वारकापुरी धर्मशाला पहुंचेंगी, जहां सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होंगी।
नगर की श्रीराम प्रभात फेरी मंडली के सानिध्य में आयोजित इस महा-समागम की व्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में बद्रीविशाल मंदिर पर नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
समितियों का गठन इस प्रकार किया गया है-
स्वागत समिति:
दिनेश तोषनीवाल, कमलेश (नाथू) विजयवर्गीय, बद्रीलाल अग्रवाल, गोपाल शांतिलाल बसेर, महेश सुतार, मनोज बिड़ला।
चल समारोह समिति:
ओम सोनी, सुरेश बसेर, प्रकाश बाहेती, माधव लढ़ा।
प्रभात फेरी नामांकन व स्वागत समिति:
अर्जुन भट्ट, कन्हैयालाल गेहलोत, कैलाश कुमावत, प्रवीण सारड़ा।
मंच संचालन समिति:
श्यामजी समदानी (वकील सा.), राजकुमार मारू।
टेंट व्यवस्था समिति:
कैलाश आगार, रामपाल मंत्री।
माइक एवं साउंड व्यवस्था समिति:
राजकुमार मारू, अनिल लढ़ा (म्यूजिक)।
जल व्यवस्था:
जय सियाराम परिवार द्वारा।
नगर सजावट समिति:
गोपाल राठौर (सांवलिया), देवीलाल कुमावत।
भोजन परोसकारी समिति:
श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, श्री आदर्श रामलीला मंडल, मनासा श्री पंच कचेलिया तेली समाज (श्री जगदीशजी राठौर) के सदस्य।
पार्किंग व्यवस्था:
नगर परिषद, मनासा।
प्रचार-प्रसार समिति:
रामधन विजयवर्गीय, संजय व्यास, रवि उपाध्याय।
भोजन समिति:
मदनजी झंवर (प्रमुख), जगदीश तोषनीवाल, प्रद्युम्न मारू, यशवंत सोनी, कमल नागदा, प्रकाश बाहेती, आशीष पलोड़, मधुसूदन मुंगड़, तेजकरण मोदी, दशरथ मेवाड़ा, दशरथ प्रजापति, हरगोविंद बसेर, राजू प्रजापति, धर्मु ग्वाला, सज्जवति, सोहनलाल सोनी, जगदीश राठौर, सुनील राणा, नरेंद्र मंत्री, गोविंद पोरवाल।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।