चित्तौड़गढ़। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु 27 दिसम्बर को शास्त्रीनगर चौराहे पर औषधियुक्त आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष नरेश नाहर ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा, जिसमें 21 तरह की जड़ी बूटीयो से निर्मित आयुर्वेदिक काढ़ा सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु सहायक रहेगा।
लायंस क्लब के सदस्यों ने सभी आमजन से अधिकाधिक संख्या में इस काढ़ा वितरण का लाभ उठाने की अपील की।