BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 10:49 am
NEWS : शक्ति-भक्ति-शौर्य की नगरी चित्तौड़गढ़ में बना विश्व कीर्तिमान, 15 हजार से अधिक महिलाओं ने किया सामूहिक घूमर, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया का प्रमाण पत्र प्रदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शक्ति, भक्ति और शौर्य की प्रतीक ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब लोक-संस्कृति की अद्भुत लय पर हजारों कदम एक साथ थिरके और पारंपरिक घूमर नृत्य ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के चौथे दिन आयोजित इस भव्य आयोजन में 15 हजार से अधिक मातृशक्ति ने राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित, सजीव और सौंदर्यपूर्ण समन्वय के साथ सामूहिक घूमर प्रस्तुत किया।
विश्व कीर्तिमान स्थापित होने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया के सीईओ पवन सोलंकी ने आयोजकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आसमान भव्य आतिशबाजी से जगमगा उठा।

प्रसिद्ध लोकगायिका सीमा मिश्रा की सुमधुर और भावपूर्ण स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को लोक-संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। सुसज्जित मंच, प्रभावी प्रकाश व्यवस्था और उत्कृष्ट ध्वनि संयोजन के बीच उनके सुरों पर हजारों महिलाओं ने एकरूपता, गरिमा और उत्साह के साथ घूमर प्रस्तुत किया, जो इस विश्व कीर्तिमान की विशेष पहचान बनी।

घूमर के तकनीकी एवं पारंपरिक पक्ष को सशक्त करते हुए ‘घूमर किंग’ के नाम से प्रसिद्ध अजित सिंह तंवर (अदा ग्रुप) ने नृत्य के विभिन्न स्टेप्स का मार्गदर्शन किया। उल्लेखनीय रहा कि इस आयोजन में 5 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाओं ने जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई, जिससे नारी-सशक्तिकरण का सशक्त संदेश गया।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विशेष सानिध्य रहा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक भूमि पर आयोजित यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। यह भारतीय परंपरा, लोक-संस्कृति और नारी-सशक्तिकरण का गौरवपूर्ण उत्सव है।

यूडीएच कैबिनेट मंत्री झाबरसिंह खरा ने आयोजन को भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने वाला बताया। सांसद सीपी जोशी ने जिले की मातृशक्ति का वंदन करते हुए सफल, अनुशासित और ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन के दौरान सुरक्षा, व्यवस्थाओं और अनुशासन की समुचित व्यवस्था रही। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया। सफल समापन के साथ चित्तौड़गढ़ ने लोक-संस्कृति और नारी सहभागिता के क्षेत्र में एक नई विश्वस्तरीय उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, डॉ. सुरेश धाकड़, फुल सिंह मीणा, पूर्व विधायक पोकरण शैतान सिंह, भाजपा जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, रतनलाल गाडरी, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रघु शर्मा ने किया।

चित्तौड़ त्याग, शौर्य और संस्कृति का प्रतीक : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चित्तौड़गढ़ की धरती त्याग, बलिदान और शौर्य की अमर गाथाओं से ओत-प्रोत है। महाराणा प्रताप का शौर्य, महारानी पद्मिनी का त्याग और मीरा की भक्ति भारतीय संस्कृति और संस्कारों की सशक्त पहचान हैं। मेवाड़ की महिलाओं द्वारा स्थापित स्वाभिमान और बलिदान की परंपरा ही भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार है। यह विराट उत्सव मातृशक्ति, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संगम का प्रतीक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने किया इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्चुअल माध्यम से 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE