चित्तौड़गढ़। नगर में निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा का चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
अमन गौड़ ने बताया कि सिखों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह के पिता श्री गुरूतेग बहादूर साहिब, माता गुजर कौर और चार साहिबजादें की शहादत को समर्पित चित्तौड़गढ़ में निकाली गई भव्य नगर कीर्तन यात्रा का कलेक्ट्री चौराहा स्थित गांधी वाटिका के यहाँ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान अमन गौड़, शिव चावला, उदय मेनारिया, शुभम तनेजा, अंशुल सुखवाल, शिवम तनेजा, यश गौड़, राजवीर सोनी, विपुल तनेजा, दिव्य तनेजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।