मल्हारगढ़। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), उदयपुर द्वारा रवींद्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल के सहयोग से 4 जनवरी 2026 (रविवार) को मल्हारगढ़ में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। गंभीर रोगियों को नि:शुल्क उपचार हेतु उदयपुर स्थित अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।
शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रवींद्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल, पुरानी जनपद पंचायत के पास, मल्हारगढ़ में आयोजित होगा। शिविर में नेत्र, हड्डी, स्त्री-प्रसूति, शिशु, चर्म, दंत, ईएनटी, सामान्य सर्जरी, जनरल मेडिसिन, टीबी-वक्ष रोग एवं मानसिक रोग (नशामुक्ति) विभागों द्वारा नि:शुल्क परामर्श व उपचार किया जाएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस सहित) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
जांच में विशेष छूट के तहत एमआरआई ₹3000 व सीटी स्कैन ₹1500 में उपलब्ध रहेगा तथा दवाइयां रियायती दरों पर दी जाएंगी। भर्ती या ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए यातायात, भोजन एवं आवास नि:शुल्क रहेगा। मरीज आधार/जन-आधार कार्ड साथ लाएं, आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
संपर्क:
रवींद्र दुबे – 7024196717
पत्रकार गोपाल मालेचा – 9009955758
राकेश पंवार – 9893888515, 9928961515
अस्पताल हेल्पलाइन – 0294-3520000, 7568590775