नीमच। विवेकानंद बस्ती, इंदिरा नगर क्षेत्र में 11 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक सामूहिक संकीर्तन भ्रमण किया जा रहा है।
संकीर्तन भ्रमण का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि 8 बजे इंदिरा नगर विस्तार स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए विस्तारेश्वर मंदिर पहुंचे, जहाँ से बाल हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आयोजकों के अनुसार, 27 दिसंबर को पुनः रात्रि 8 बजे श्रद्धालु बाल हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर विस्तार में एकत्रित होंगे। संकीर्तन जागरण भ्रमण बाल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शनि मंदिर (न्यू इंदिरा नगर), नागेश्वर मंदिर (सेवा बस्ती), दीनदयाल वाटिका, त्र्यंबकेश्वर मंदिर होते हुए शिव मंदिर, एसएल क्वार्टर्स पहुँचेगा, जहाँ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ समापन होगा।