गरोठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हायर सेकंडरी स्कूल बोलिया में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों की शहादत को याद करना और आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देना था कि किस प्रकार इन वीर सपूतों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, सांसद प्रतिनिधि राहुल मुजावदिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अरुण मनीष पाटीदार, भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री दीपक बागवान, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों ने वीर बालकों को याद करते हुए संदेश और शपथ ग्रहण किया, जिससे उनके साहस और देशभक्ति की भावना को सम्मान मिला।