पिपलिया मंडी। श्री मातेश्वरी ग्रुप के तत्वावधान में नागपुर के सुप्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक लाचुरे द्वारा 28 दिसंबर, रविवार को पिपलिया मंडी में निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और स्थान संत कंवरराम सिधी धर्मशाला निर्धारित है। इसमें सफेद दाग, सोरायसिस, दाद, खुजली, कील-मुहाँसे, बाल झड़ना, गंजापन, हेयर ट्रांसप्लांट, अनचाहे बाल, स्किन टैग, नेल सर्जरी, सिस्ट और लाइपोमा रिमूवल सहित अन्य चर्म रोगों का निःशुल्क परामर्श व उपचार किया जाएगा।
पंजीकरण एवं संपर्क- नरेश जजवानी 9009008242, दिनेश पोरवाल 9425441818, किशोर रोचानी 8871990290, गोपाल शना 9993437036। स्थायी पतारू मन्दसौर स्किन - लेज़र क्लिनिक, मेडिपॉइंट मेडिकल के पास, आनन्द स्वीट्स के सामने, गोल चौराहा, मन्दसौर। हेल्पलाइनरू 9039035061, 8770782606, 9039745063।