BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 1:12 pm
BIG NEWS : लेवड़ा आश्रम में गुरुजी कमलानंद गिरी महाराज की षष्ठम पुण्यतिथि, प्रसिद्ध समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने किया चरण पादुका पूजन, शतचंडी अनुष्ठान में शामिल होकर लिया धर्मलाभ, गुरूदेव के जयकारों से गूंजा समूचा परिसर, आज दिनभर चलेगा धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के लेवड़ा आश्रम में परम पूज्य गुरुजी कमलानंद गिरी महाराज की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर आज शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चरण पादुका पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आश्रम परिसर में गुरुजी की समाधि के समक्ष ब्रह्मकमल शिव मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे अशोक अरोरा द्वारा भव्य स्वरूप में निर्मित कराया जा रहा है। गुरुजी की पादुका का पूजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें आसपास सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर धर्मलाभ लेते हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन हुआ। विशेष रूप से शतचंडी यज्ञ का दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें अशोक अरोरा ने सहभागिता की। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया।

पंडितजनों ने बताया कि परम पूज्य कमलानंद गिरी महाराज एक तपस्वी और करुणामय संत थे, जो सभी को समान दृष्टि से देखते थे। गुरुजी की अपने भक्तों पर असीम कृपा रही है। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर से शिष्य एवं श्रद्धालु लेवड़ा आश्रम पहुंचते हैं।

आश्रम परिसर में गुरुजी की दिव्य समाधि एवं मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE