नीमच। शहर की विवेकानंद बस्ती, इंदिरा नगर क्षेत्र में 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक सामूहिक संकीर्तन भ्रमण किया जा रहा है।इस श्रृंखला का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि 8 बजे इंदिरा नगर विस्तार स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। श्रद्धालु यहां एकत्रित होकर संकीर्तन करते हुए विस्तारेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां से बाल हनुमान मंदिर तक भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।
आयोजकों के अनुसार आज 27 दिसंबर को पुनः रात्रि 8 बजे बाल हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर विस्तार पर श्रद्धालु एकत्रित होंगे। यहां से संकीर्तन जागरण भ्रमण बाल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शनि मंदिर, न्यू इंदिरा नगर, नागेश्वर मंदिर, सेवा बस्ती, दीनदयाल वाटिका एवं त्र्यंबकेश्वर मंदिर होते हुए शिव मंदिर, एस.एल. क्वार्टर्स पहुंचेगा, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।संकीर्तन भ्रमण के माध्यम से धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में सहभागिता कर हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को सफल बनाने की अपील की है।