नीमच। थाना जीरन क्षेत्र के ग्राम तालखेड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश पिता प्यारचंद पाटीदार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश खेत पर काम कर रहा था, इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद शाम करीब 5 बजे सुरेश पिता काशीराम उसे उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार को जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
