मनासा। विधानसभा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के जन्मदिन के अवसर पर मनासा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 405 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। विधायक मारू ने रक्तदाताओं, आयोजकों और सहयोगी टीमों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है; मनासा की जनता ने इसे चरितार्थ किया है।”
शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी नीमच और चिकित्सा टीमों का सहयोग सराहनीय रहा।
संध्या में ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के कबड्डी ग्राउंड में विधायक माधव मारू का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जावद के विधायक सकलेचा और विधायक के सुपुत्र डॉ. सर्वेश मारू भी उपस्थित रहे। सरपंच मनोज पुरोहित ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया। केक काटते ही पूरे गांव ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
इन दोनों आयोजनों ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, सेवा भावना और उत्सव का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर विधायक और उनके साथियों को बधाई दी और आनंद उठाया।