BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 10:11 am
NEWS : पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मनाया गया कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, राष्ट्रगीत के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस निंबाहेड़ा नगर के डांक बंगला रोड स्थित पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11रू15 बजे पार्टी ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस की ऐतिहासिक परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को स्मरण किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी, सशक्त और जनाधारित राजनीतिक संस्था है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समरसता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता की जीवंत विचारधारा है।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आज़ाद, लालबहादुर शास्त्री, सुभाषचंद्र बोस और इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं ने देश को आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस महासचिव मनोहर सिंह मीणा, जिला कांग्रेस सचिव नुसरत खान, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली, ब्लॉक सेवादल मुख्य संगठक उदित मीणा, नगर कांग्रेस सचिव अबरार अहमद, नगर कांग्रेस प्रवक्ता नितेश लोट, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बाल किशन अहीर, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE