BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 11:48 am
NEWS : मानव सेवा का क्रम चौथे दिन भी जारी, नेत्र रोगियों को मिल रहा उत्कृष्ट उपचार, ऑपरेशन उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों से पूरण आंजना सहित परिजनों ने पूछी कुशलक्षेम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के पेच परिसर में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन भी सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व की अनुपम मिसाल देखने को मिली। यह शिविर भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान (जयपुर) के कुशल चिकित्सकीय सहयोग से निरंतर संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र, छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, मातुश्री स्व. श्रीमती गोपीबाई आंजना, पिताश्री स्व. भेरूलाल आंजना एवं बहिन स्व. श्रीमती कमलाबाई आंजना की पुण्य स्मृति में 25 दिसंबर से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के चौथे दिन युवा उद्योगपति एवं चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने शिविर स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नेत्र ऑपरेशन के पश्चात शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।

इसके अतिरिक्त पूरण आंजना ने जिला चिकित्सालय में संचालित नेत्र ऑपरेशन कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती चयनित नेत्र रोगियों से मुलाकात कर उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, आधुनिक उपकरणों और समर्पित चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए इसे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी सेवा बताया।

भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान (जयपुर) की शिविर प्रभारी अधिकारी श्रीमती पूनम गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार तक शिविर के चौथे दिन कुल 533 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जो शिविर की सफलता एवं चिकित्सकीय टीम की उच्च दक्षता को दर्शाता है।

वहीं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि शिविर में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों, नेत्र विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगी कार्मिकों द्वारा निस्वार्थ भाव से मानव सेवा को सर्वाेपरि रखते हुए सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। सोसायटी की ओर से समस्त चिकित्सा एवं सहयोगी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में आंजना युवा शक्ति, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर सेवादल, एनएसयूआई सहित कांग्रेसजन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

इस अवसर पर आंजना युवा शक्ति से मनीष आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, उदय संघ से नरेश कुमावत, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव धीरज नगरिया, लसड़ावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर न केवल सैकड़ों नेत्र रोगियों के जीवन में नई रोशनी ला रहा है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE