नीमच। वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2026 के नए कैलेंडर का भव्य विमोचन नीमच के चंद्रभंवर परिसर में “वैश्य एकता जिंदाबाद” के नारों और करतल ध्वनि के बीच संपन्न हुआ।
जिला प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि संभागीय अध्यक्ष संतोष चौपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रतिवर्ष कैलेंडर छपवाए जाते हैं, जो पूरे प्रदेश में सभी सदस्यों को उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें कैलेंडर की आवश्यक जानकारी के साथ-साथ प्रदेश, संभाग, जिले और तहसीलों के पदाधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर भी दिए जाते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सदस्य सीधे किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महिला इकाई जिलाध्यक्ष संगीता पोरवाल, संरक्षक मनोहरसिंह लोढ़ा और जिला महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल ने भी संबोधित करते हुए वैश्य महासम्मेलन की गतिविधियों, सामाजिक एकता और कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संरक्षक जम्बुकुमार जैन, वासुदेव गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष पारस लसोड़, सुनील सिंघल, नीमच तहसील अध्यक्ष तुषार लालका, संतोष खण्डेलवाल, पारस नागोरी, गोपाल अग्रवाल, दिलीप डूंगरवाल, संदीप खाबिया, सुशील गट्टानी, विनीत जैन, संजय वैध, पंकज गोयल सहित महिला इकाई की अध्यक्ष अनिता समदानी, अनिता खण्डेलवाल और कमल धनोतिया सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक खण्डेलवाल ने किया और आभार हरिवल्लभ मुच्छाल ने व्यक्त किया।