BREAKING NEWS
देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 1:41 pm
KHABAR : नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होगा आयोजन, तैयारियों के तहत ध्वजारोहण व भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ संपन्न, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के अंतर्गत गुरुवार को ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आयोजन सहस्त्र मुखेश्वर सनातन उत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के मध्य स्थित चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती पटेल समाज मंदिर से हुआ, जहां भगवान श्रीराम-जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा 21 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पटवा मांगलिक भवन पहुंची। इसी स्थल पर आगामी 4 जनवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर संत श्री गणेशदास जी महाराज (डंडेरी, चारभुजा आश्रम) के सानिध्य में ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन प्रभारी तेजकरण सोनी, सहसंयोजक ओमप्रकाश मालवीय, कैलाश मालवीय, रामकिशन मालवीय, खंड संघचालक सुरेश मालवीय, मुकेश कुशवाहा, संजय मालवीय, अंचल मालवीय, खंड कार्यवाह अंकित गोयल, दीपक चौधरी, अंशुल मालवीय, राजेश पुरोहित, लोकेश तुगनावत, हरीश मालवीय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE