प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चंडालिया के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस पर शहर में श्रद्धांजलि स्वरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांठल गौशाला, इंदिरा कॉलोनी प्रतापगढ़ में परिजनों एवं मित्रों द्वारा गौमाताओं को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। वहीं श्री वर्धमान स्थानक भवन, आनंद दरबार में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के मंत्री यशवंत भटेवर ने स्वर्गीय महावीर चंडालिया के जीवन, सामाजिक योगदान एवं सेवा भाव पर प्रकाश डाला। मांगलिक विनोद लसोड़ ने आभार व्यक्त किया, जबकि गजेंद्र चंडालिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
नवकार महामंत्र जाप में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं, समाज के वरिष्ठजन एवं परिजन उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय चंडालिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।