मनासा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात अधिवक्ता आदरणीय कैलाश राठौर को मध्यप्रदेश राहुल प्रियंका सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैलाश राठौर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी के प्रति निरंतर समर्पण भाव से कार्य किया है। संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट विचारधारा और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से मध्यप्रदेश में राहुल प्रियंका सेना को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर मनासा सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि कैलाश राठौर के नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।