BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 10:40 am
BIG NEWS : सोनू की टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का लिया आशीर्वाद, पढे़ खबर 

Share On:-

सोनू की टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। नुसरत ने प्रातःकालीन होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी का आशीर्वाद लिया।

नुसरत भरूचा सुबह चार बजे भस्म आरती में पहुंची, वे नंदी हाल में दर्शन के लिए बैठी। इस दौरान करीब दो घंटे चली आरती में वे भगवान महाकाल का जाप करती हुई नजर आई। देहरी से दर्शन के बाद नुसरत का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया।

दर्शन के बाद नुसरत ने कहा कि वह महाकाल मंदिर दर्शन के लिए दूसरी बार आई हैं। नववर्ष पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए वह उज्जैन पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सभी दर्शन सुचारु रूप से हो गए और मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

नुसरत ने कहा कि भगवान महाकाल को जल अर्पित करने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है, जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिलती है और हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा रहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE