BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 10:57 am
BIG NEWS : एमपी के ग्वालियर में नमकीन फैक्ट्री बनी आग का गोदाम, एलपीजी सिलेंडर फटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल, रिहायशी इलाके में धमाकों से मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर ब्रिगेड, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार देर शाम एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में संचालित हो रही थी। आग लगते ही एक के बाद एक एलपीजी सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।

घटना सिकंदर कंपू स्थित अजयपुर के पास सांवरिया धाम कॉलोनी की है, जो गिरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आती है। सिलेंडर ब्लास्ट से फैक्ट्री की छत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकृत जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में कुल 3 सिलेंडर फटे, जबकि 4 सिलेंडर मौके से जब्त किए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों के बीच 6 सिलेंडर फटने की चर्चा भी बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल अमला और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगातार पानी फेंका, जिसके बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

अग्निकांड में एक बच्ची और एक व्यक्ति के झुलसने की खबर सामने आई है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस टीम को कोई गंभीर हताहत नहीं मिले। झुलसने वालों का उपचार किए जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पुनीत राठौर नामक व्यक्ति की है, जो अपने ही घर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री संचालित करता था। आग की घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन भूमिगत हो गया है।

अग्निकांड की प्रारंभिक वजह सिलेंडर में आग लगना बताई जा रही है। फायर ऑफिसर ने स्थानीय लोगों के रवैए पर हैरानी जताते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान किसी ने भी फैक्ट्री संचालक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

इस हादसे में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने का अनुमान है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE