BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 11:18 am
KHABAR : बीआर फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनीं हरियाणा की विश्व रिकॉर्डधारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी, राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन, जो विगत छह वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है, ने हरियाणा की 9 वर्षीय विश्व रिकॉर्डधारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी को संस्था की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना है।

सृष्टि गुलाटी ने अल्प आयु में ही अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में समाजसेवा को अपने जीवन का मिशन बना लिया है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए। इसके अलावा वे अब तक 1700 सेनेटरी पैड, 2000 से अधिक बच्चों को लेखन सामग्री, 500 स्कोर कार्ड, 1000 से अधिक तुलसी के पौधे, 151 धार्मिक ग्रंथ तथा 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर चुकी हैं।

सृष्टि स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने का निरंतर कार्य कर रही हैं। वे अपनी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से देश की नवयुवा पीढ़ी में सेवा, राष्ट्रहित एवं सामाजिक चेतना विकसित करने का सतत प्रयास कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सृष्टि गुलाटी ने अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित अन्य प्रतिष्ठित मंच शामिल हैं।

संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने बताया कि सृष्टि गुलाटी को राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए जाने से संस्था को देशभर में नई पहचान मिलेगी और वे बच्चों व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। इस अवसर पर बी.आर. फाउंडेशन द्वारा सृष्टि गुलाटी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE