BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 7:05 pm
NEWS : हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मनाने को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में बैठक जिला परिषद के ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की गई। 

बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, समारोह स्थल पर समयबद्ध कार्यक्रम, मंच संचालन, जिप्सी - वाहनों की व्यवस्था, परेड कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, झांकियों का प्रदर्शन, मिठाई वितरण, रोशनी की व्यवस्था, निमन्त्रण पत्र एवं प्रशंसा पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा कर अधिकारियों को विभागवार उत्तरदायित्व सौंपे गए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर, प्रातः 8रू15 बजे राजकीय कार्यालयों पर, प्रातः 8रू30 बजे जिला कलक्ट्रेट एवं प्रातः 9रू05 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया जा एगा। 

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन-
जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। 

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, नगर परिषद, नगर विकास न्यास, विद्युत, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE