BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 7:31 pm
NEWS : नववर्ष पर सांवलिया सेठ मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिन रहेगी विशेष व्यवस्था, 1400 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ईस्वी नववर्ष-2026 के अवसर पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। इस अवधि में श्रद्धालुओं का प्रवेश मीरा सर्किल से तथा निकासी यशोदा विहार चौक से की जाएगी।

सांवलिया जी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि विभिन्न दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही जिग-जैग लाइनों में पेयजल व्यवस्था, शीत ऋतु को देखते हुए अलाव तथा पर्याप्त मोबाइल बायो-टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर प्रशासन के लगभग 1000 सुरक्षाकर्मी एवं जिला पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम तथा पांच एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था रहेगी। नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया है।

अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक वीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने, जूता स्टैंड का उपयोग करने, कीमती सामान साथ न लाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE