नीमच। सिटी थाना अंतर्गत गांव बोरखेड़ी और जवासा के बीच में 29 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की बीती शाम नीमच के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रामलाल पिता हजारीलाल भील निवासी जवासा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर की शाम रामलाल बोरखेड़ी और जवासा के यहां पुलिया के पास पैदल जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। रामलाल को शाम करीब 7ः15 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है की मोटरसाइकिल सवार भी दुर्घटना में घायल हो गया है।आज नीमच के जिला अस्पताल में रामलाल के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।