मनासा। बुधवार दोपहर 1 बजे करीब मनासा थाना अंतर्गत मनासा से कंजार्डा सड़क मार्ग पर घाट के यहां असंतुलित होकर एक लोडिंग टेम्पो खाई में पलटी खा गया,लोडिंग टेम्पो में करीब 15 लोग सवार थे। सड़क हादसे में लगभग 12 लोग घायल हो गए जिसमें से 7 लोगो को गंभीर चोटे आई। सभी टेम्पो सवार रतनगढ़ की तरफ जा रहे थे तभी घाट पर यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पास ही के गांव रावतपूरा के चौकीदार देवीलाल किर, मुकेश किर सहित ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेस से मनासा चिकित्सालय ले जाया गया जहा 7 लोगों की स्थिति गंभीर होने उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहा घायलों का उपचार कर भर्ती किया गया।सड़क हादसे मे 1 अनवर पिता कादर खान उम्र 60 वर्ष निवासी मेलखेड़ा 2, शकीला बी पति फारुक उम्र 40 वर्ष निवासी मेलखेड़ा 3 नतीफ शाह पिता जुम्मा उम्र 50 वर्ष निवासी मेलखेड़ा 4 नीलोफर पिता अमजद उम्र 27 जाती शाह निवासी श्यामगढ़ 5 उस्मान पिता सुलेमान उम्र 50वर्ष निवासी परदा 6 आबिदा पति मोहम्मद शाह उम्र 60वर्ष निवासी मेलखेड़ा 7, निजाम पिता हुसैन उम्र 29 वर्ष निवासी मिश्रोली मनासा गंभीर घायल है जिनका नीमच अस्पताल में उपचार जारी है।