BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 10:59 am
KHABAR : खनियाधाना से गोलाकोट तक उमड़ा आस्था का सैलाब, मार्ग में हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियाधाना। मुनि श्री सुधा सागर महाराज के मंगल विहार में धर्ममय हुआ वातावरण 31 तारीख को दोपहर 1ः00 बजे सुधा सागर मुनि महाराज का भव्य मंगल विहार नगर खनियाधाना से तीर्थ उदय अतिशय क्षेत्र गोलाकोट की ओर संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक विहार में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।


मुनि श्री की अगुवाई में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्ग में हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ऊँट, घोड़े, हाथी, बैंड-बाजे एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां इस विहार की विशेष शोभा बनीं। हर वर्ग, हर आयु के श्रद्धालु मुनि श्री के दर्शन हेतु उमड़ पड़े।


गोलाकोट अतिशय क्षेत्र में आगामी 20 से 25 तारीख तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुनि श्री अपने संघ सहित विराजमान होंगे। यह पंचकल्याणक महोत्सव मुनि श्री के पावन सानिध्य में संपन्न होगा, जिसकी लगभग पाँचों कल्याणकों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


मुनि श्री के स्वागत में मार्ग में पड़ने वाले ग्रामों के श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भावपूर्ण स्वागत किया। आज का यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम स्वयं अयोध्या लौट आए हों। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और आनंद ऐसा झलक रहा था, जैसे उन्हें साक्षात अपने आराध्य के दर्शन हो गए हों। पूरा वातावरण “धर्म की जय हो” के उद्घोष से गूंज उठा। यह भव्य मंगल विहार और स्वागत समारोह निश्चित ही आने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की ऐतिहासिक भव्यता का संकेत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE