BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 11:06 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा-कंजार्डा मार्ग पर रावतपुरा के समीप घाट पर पलटा लोडिंग टेंपो, दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनासा-कंजार्डा मार्ग पर रावतपुरा के समीप घाट पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के समय टेंपो में लगभग 15 लोग सवार थे। दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी टेंपो सवार रतनगढ़ की ओर जा रहे थे। घाट पर पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही रावतपुरा गांव के चौकीदार देवीलाल किर, मुकेश किर सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल-112 पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया। सभी गंभीर घायलों का नीमच अस्पताल में उपचार जारी है।

गंभीर रूप से घायल-
- अनवर पिता कादर खान (60), निवासी मेलखेड़ा
- शकीला बी पत्नी फारुक (40), निवासी मेलखेड़ा
- नतीफ शाह पिता जुम्मा (50), निवासी मेलखेड़ा
- नीलोफर पिता अमजद (27), जाति शाह, निवासी श्यामगढ़
- उस्मान पिता सुलेमान (50), निवासी परदा
- आबिदा पत्नी मोहम्मद शाह (60), निवासी मेलखेड़ा
- निजाम पिता हुसैन (29), निवासी मिश्रोली, मनासा

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और घाट पर वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE