मनासा। क्षेत्र के सुंडी-परदा मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू पिता बादल भील (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सुंडी-परदा मार्ग पर सड़क किनारे खेत की बनी मेड से उसका वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
